ऐसे बनाइए प्याज का मसालेदार पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

ऐसे बनाइए प्याज का मसालेदार पराठा

प्याज का इस्तेमाल कई दाल-सब्जियों को और भी स्वादिष्ट बना देता है. ऐसे में अगर इसके पराठे बनाए जाएं तो कहने की क्या. गर्मागर्म पराठों की बात ही निराली है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कटोरी आटा
  • 3 प्याज
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 कटोरी हरा धनिया
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी
  • 1/2 टीस्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल पराठे सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले प्याज, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें.
- दूसरी ओर एक परात में आटे में नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंद लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा मुलायम.
- लगभग 20 मिनट के लिए आटे को एक सूती कपड़े से ढककर रख दें.
- तय समय के बाद सारी कटी हुई चीजों को एकसाथ मिक्स कर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें.
- लोई को गोलाकार में बेल लें. बीच में प्याज का मिश्रण भरकर इसे फोल्ड करते हुए पोटली बनाएं.
- अब सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लें.
- मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इसपर रोटी डालकर सेंके.
- जब यह एक साइड से सिक जाए तो तेल लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सेंक लें.
- तैयार है प्याज का मसालेदार पराठा. इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें.
- तैयार पराठों को दही और अचार के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.9 (12 ratings)
2.9 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए प्याज का मसालेदार पराठा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4 कटोरी आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes