Full Version →

पुदीना लच्छा पराठा

रोटी-पराठा वेज

पराठे के पारंपरिक स्वाद से हटकर है पुदीना लच्छा पराठा. गर्मियों में इनका टेस्ट खासतौर से पसंद किया जाता है. पेश है इसकी रेसिपी -

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
244 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बर्तन में आटा छान लें. इसमें नमक और तेल डालें, आटे को दोनों हाथों से मसलकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब आटे में पुदीना पत्तियां डालकर मिलाएं.
  3. 3
    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म आटा गूंद लें. फिर आटे को साफ और गीले कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रख दें.
  4. 4
    इसके बाद कटोरी में जीरा पाउडर, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
  5. 5
    फिर पराठा बनाने के लिए आटे से छोटी और गोल लोइयां बना लें.
  6. 6
    अब एक लोई की पूरी बेलें. पूरी पर थोड़ा तेल या घी लगाएं और जीरा पाउडर का मिश्रण छिड़क लें.
  7. 7
    अब इसे फोल्‍ड करना शुरू करें. एक सेंटीमीटर ऊपर की ओर फोल्‍ड करें और फिर उसी मोटाई में विपरीत दिशा में. (जैसे कागज का पंखा बनाया जाता है) इस तरह एक लंबा रोल बनेगा और फिर इसे गोल घुमा कर लोई (पेड़ा) बना लें.
  8. 8
    इसके बाद लोई से गोल पराठा बेल कर तैयार करें. इस तरह सभी लोइयों से पराठे बेल लें.
  9. 9
    अब गैस पर तवा गर्म करें. इस पर थोड़ा तेल डालकर चिकना करें और पराठा डालें.
  10. 10
    अब मध्यम आंच पर पराठा सेकें. पराठे की ऊपरी परत पर तेल लगाकर पलट लें और दूसरी तरफ से भी सेक लें.
  11. 11
    फिर पराठा तवे से हटाकर प्लेट में रखें. इसी तरह सभी पराठे सेक लें.
  12. 12
    तैयार हैं पुदीना लच्छा पराठा. इसे दही, अचार, चटनी या सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#mint lachchha paratha #pudina lachchha paratha #lachchha paratha recipe #paratha recipe #pudina lachchha paratha recipe #pudina lachchha paratha recipe in hindi #how to make pudina lachchha paratha
View Full Version