पुदीना लच्छा पराठा

पुदीना लच्छा पराठा

पराठे के पारंपरिक स्वाद से हटकर है पुदीना लच्छा पराठा. गर्मियों में इनका टेस्ट खासतौर से पसंद किया जाता है. पेश है इसकी रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आटा तैयार करने के लिए सामग्री -
  • 2 कप गेहूं का आटा, एक कप पुदीने की पत्तियां बारीक कटी हुईं, एक छोटा चम्मच नमक, एक बड़ा चम्मच तेल, एक कप पानी, पराठे के लिए मसाले -, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, पराठा सेकने के लिए -, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बर्तन में आटा छान लें. इसमें नमक और तेल डालें, आटे को दोनों हाथों से मसलकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब आटे में पुदीना पत्तियां डालकर मिलाएं.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म आटा गूंद लें. फिर आटे को साफ और गीले कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रख दें.
- इसके बाद कटोरी में जीरा पाउडर, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
- फिर पराठा बनाने के लिए आटे से छोटी और गोल लोइयां बना लें.
- अब एक लोई की पूरी बेलें. पूरी पर थोड़ा तेल या घी लगाएं और जीरा पाउडर का मिश्रण छिड़क लें.
- अब इसे फोल्‍ड करना शुरू करें. एक सेंटीमीटर ऊपर की ओर फोल्‍ड करें और फिर उसी मोटाई में विपरीत दिशा में. (जैसे कागज का पंखा बनाया जाता है) इस तरह एक लंबा रोल बनेगा और फिर इसे गोल घुमा कर लोई (पेड़ा) बना लें.
- इसके बाद लोई से गोल पराठा बेल कर तैयार करें. इस तरह सभी लोइयों से पराठे बेल लें.
- अब गैस पर तवा गर्म करें. इस पर थोड़ा तेल डालकर चिकना करें और पराठा डालें.
- अब मध्यम आंच पर पराठा सेकें. पराठे की ऊपरी परत पर तेल लगाकर पलट लें और दूसरी तरफ से भी सेक लें.
- फिर पराठा तवे से हटाकर प्लेट में रखें. इसी तरह सभी पराठे सेक लें.
- तैयार हैं पुदीना लच्छा पराठा. इसे दही, अचार, चटनी या सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (244 ratings)
4.3 avg from 244 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पुदीना लच्छा पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आटा तैयार करने के लिए सामग्री - और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes