Full Version →

ऐसे बनाइए पूरन पोली

रोटी-पराठा वेज

पूरन पोली एक मराठी व्यंजन है, तो आइए सीखते हैं मीठी-मीठी मराठी पूरन पोली, और लाते हैं अपने खाने में मराठी स्वाद.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
108 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और थोड़ा तेल डालकर, गुनगुने पानी से आटे को नरम गूंद लीजिये.
  2. 2
    गूंदे हुए आटे को 5 से 10 मिनिट के लिए ढक कर रख दें.
  3. 3
    तुअर दाल को धोकर प्रेशर कुकर में उबाल लें.
  4. 4
    तुअर दाल को पानी से निकालकर, चम्मच से दाल को दबा ले.
  5. 5
    एक कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करके उसमें उबली हुई तुअर दाल डालें और दाल में शक्कर डालकर अच्छे से मिलाकर उसे 10
  6. 6
    मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    पिसी इलाइची मिलाकर तुअर दाल के मिक्सचर को ठंडा कर लें.
  8. 8
    पूरन पोली में भरने के लिए दाल का भरावन तैयार है, अब भरावन को बराबर हिस्सों में बांट लें.
  9. 9
    पूरन पोली के लिए तैयार आटें को भी बराबर हिस्सों में बांटकर उसकी लोई बना लें.
  10. 10
    आटें की लोई को बेलकर उस पर दाल का मिक्सचर रखकर लोई को बंद कर लें और लोई को हाथ से दबा कर एक बार फिर
  11. 11
    बेल लें.
  12. 12
    फिर पूरन पोली को गर्म तवे पर दोंनों तरफ से सुनेहरा कर के सेक लें.
  13. 13
    अब गर्मा-गर्म पूरन पोली खाने के लिए परोसें.
#puran poli #marathi #indian recipe #tuar dal #wheat flour
View Full Version