ऐसे बनाइए पूरन पोली

ऐसे बनाइए पूरन पोली

पूरन पोली एक मराठी व्यंजन है, तो आइए सीखते हैं मीठी-मीठी मराठी पूरन पोली, और लाते हैं अपने खाने में मराठी स्वाद.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप तुअर की दाल
  • 1 कप चीनी (शक्कर)
  • 1 टीस्पून पिसी इलाइची
  • 2 टेबलस्पून घी
  • 2 टेबलस्पून तेल, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और थोड़ा तेल डालकर, गुनगुने पानी से आटे को नरम गूंद लीजिये.
- गूंदे हुए आटे को 5 से 10 मिनिट के लिए ढक कर रख दें.
- तुअर दाल को धोकर प्रेशर कुकर में उबाल लें.
- तुअर दाल को पानी से निकालकर, चम्मच से दाल को दबा ले.
- एक कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करके उसमें उबली हुई तुअर दाल डालें और दाल में शक्कर डालकर अच्छे से मिलाकर उसे 10 मिनट तक पकाएं.
- पिसी इलाइची मिलाकर तुअर दाल के मिक्सचर को ठंडा कर लें.
- पूरन पोली में भरने के लिए दाल का भरावन तैयार है, अब भरावन को बराबर हिस्सों में बांट लें.
- पूरन पोली के लिए तैयार आटें को भी बराबर हिस्सों में बांटकर उसकी लोई बना लें.
- आटें की लोई को बेलकर उस पर दाल का मिक्सचर रखकर लोई को बंद कर लें और लोई को हाथ से दबा कर एक बार फिर बेल लें.
- फिर पूरन पोली को गर्म तवे पर दोंनों तरफ से सुनेहरा कर के सेक लें.
- अब गर्मा-गर्म पूरन पोली खाने के लिए परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (108 ratings)
3.9 avg from 108 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए पूरन पोली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes