पालक पूरी का स्वाद बहुत खास है जो सर्दियों में सबकी पसंदीदा है. इसमें पालक को उबालकर पेस्ट बनाया जाता है और फिर आटे में मिलाकर गूंदा जाता है. गूदने के बाद पूरियां बेलकर तला जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
545 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पालक
2 कप आटा
1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
1 टीस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
1 टीस्पून अमचूर पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, पानी आटा गूंदने के लिए
🍳 विधि
1
पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर उबाल लें.
2
पालक उबलने के बाद थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर पीस लें.
3
इसके बाद एक बड़े बाउल में आटा, पालक पेस्ट, नमक, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और एक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
4
अब जरूरत अनुसार पानी डालकर आटे को गूंद लें.
5
गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और लोइयों से छोटी-छोटी पूरियां बेल लें.
6
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
7
तेल के गरम होते ही पूरियां डालकर सुनहरा तल लें.
8
तैयार है पालक की पूरी . इसे सब्जी या चटनी के साथ परोसें.
#Palak Puri#puri recipe#palak puri recipe step by step#palak puri with sabzi#palak puri recipe video#palak puri with chutney#what to eat with palak puri#recipe of palak ki kachori in hindi#recipe of palak puri in marathi#palak puri with tamatar al