सर्दियों में खाएं पालक पूरी, मजा आएगा भरपूर
Back
रोटी-पराठा ब्रेकफास्‍ट

सर्दियों में खाएं पालक पूरी, मजा आएगा भरपूर

पालक पूरी का स्वाद बहुत खास है जो सर्दियों में सबकी पसंदीदा है. इसमें पालक को उबालकर पेस्ट बनाया जाता है और फिर आटे में मिलाकर गूंदा जाता है. गूदने के बाद पूरियां बेलकर तला जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम पालक
  • 2 कप आटा
  • 1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
  • 1 टीस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 टीस्पून अमचूर पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, पानी आटा गूंदने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर उबाल लें.
- पालक उबलने के बाद थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर पीस लें.
- इसके बाद एक बड़े बाउल में आटा, पालक पेस्ट, नमक, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और एक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब जरूरत अनुसार पानी डालकर आटे को गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और लोइयों से छोटी-छोटी पूरियां बेल लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही पूरियां डालकर सुनहरा तल लें.
- तैयार है पालक की पूरी . इसे सब्जी या चटनी के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (545 ratings)
4.4 avg from 545 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दियों में खाएं पालक पूरी, मजा आएगा भरपूर एक लोकप्रिय ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes