साबूदाने से खिचड़ी, वड़ा, खीर तो व्रत पर बनाया ही जाता है, पर क्या कभी आपने सोचा है कि इससे बढ़िया पराठें भी बन सकते हैं. अगर नहीं तो अभी पढे़ इसकी रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
25 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप साबूदाना
2 आलू उबले हुए
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
3 टेबलस्पून मूंगफली
1/2 टीस्पून अदरक कद्दूकस किया हुआ
1/4 कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून चीनी बूरा, सैंधा नमक, सेंकने के लिए तेल
🍳 विधि
1
साबूदाने को अच्छे से धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो कर रख दें.
2
तय समय के बाद उबले आलू को मैश करते हुए साबूदाने के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
3
अब इसमें जीरा पाउडर, मूंगफली, अदरक, धनिया पत्ती, नींबू का रस, चीनी बूरा और नमक मिलाते हुए इसे गूंद ले.
4
गूंदे हुए मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लेकर इसे हथेलियों से बीच रखें और चपटा कर रोटी का आकार दें. हथेलियों पर तेल लगाकर इन्हें चिकना जरूर कर लें.
5
धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
6
तवा के गर्म होते ही इसपर रोटी डालें और तेल लगाकर दोनों साइड से सेंक लें.
7
साबूदाने का पराठा तैयार है. इसे फलाहारी चटनी या रायते के साथ सर्व करें.
#sabudana#tapioca#cumin powder#peanuts#grated ginger#indian kitchen#indian recipe#coriander leaves#lemon juice#rock salt#sabudane ka paratha parantha vrat meal pakwangali recipe hindi#sabudane ki kheer#sabudane ke pakode pakore#sabudane ke vad