शकरकंद की पूरी
सादी, मीठी, नमकीन पूरी से आपका मन ऊब गया हो तो, पूरी में कुछ नया मिलाकर, हम बनाना सीखेंगे शकरकंद की पूरी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 3 से 4 शकरकंद
- 3 कटोरी गेहूं का आटा
- 3 से 4 बारीक कटी हरी मिर्च, एक चम्मच सौंफ, आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा टुकड़ा कद्दूकस किया अदरक, बारीक कटा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक, पूरी फ्राई करने के लिए तेल
🍳 विधि
-
1
शकरकंद को धोकर एक कुकर में उबालकर, शकरकंद होने पर उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें.
-
2
फिर कद्दूकस किए शकरकंद में गेहूं का आटा, हरी मिर्च, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया अदरक, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक
-
3
अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंद लें.
-
4
आटा 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
-
5
शकरकंद की पूरी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, पूरी बेल लें.
-
6
फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और पूरियों को गर्म तेल में अच्छे से सेक लें, जब पूरी कुरकुरी हो जाएं, तो एक प्लेट में टिशू पेपर लगाकर
-
7
पूरियों को तेल से निकालकर प्लेट में रखें.
-
8
और अब गर्म-गर्म शकरकंद की पूरी दही या किसी चटनी के साथ खाएं.
-
9
आप शकरकंद की पूरी में गेहूं के आटे की जगह राजगिरि का आटा और सादा नमक की जगह फलहारी नमक मिलाकर व्रत में बनाकर भी खा
-
10
सकते हैं.
#shakarkand ki puri
#Sweet potato
#Puri
#Indian recipe