सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और इसे खाना बहुत सेहतमंद है. अगर आपको इसकी सब्जी पसंद नहीं है तो आप इसका पराठा बनाकर भी खा सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कटोरी आटा, एक कप सोया ग्रेन्यूल्स, एक छोटा चम्मच जीरा, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आधा छोटा अदरक (कद्दूकस किया हुआ), चुटकीभर हींग, दो छोटा चम्मच हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें.
2
पानी में एक उबाल आते ही आंच बंद कर दें और इसमें सोया ग्रेन्यूल्स डालकर 5-10 मिनट तक ढककर रख दें.
3
इसी बीच एक परात में आटे में नमक डालकर आटा गूंद लें और ढककर सेट होने के लिए रख दें.
4
तय समय के बाद एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालकर भूनें.
6
जीरे के चटकते ही हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें.
7
अब सोया ग्रेन्यूल्स डालकर अच्छे से मिक्स करें.
8
नमक मिलाकर अच्छे से भून लें.
9
सोया के भुनते ही हरा धनिया डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर दें. - गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इन्हें गोलाकार में बेल लें.
10
रोटी के बीचों-बीच भरावन रखकर पोटली बना लें.
11
अब हल्के हाथों से रोटी को दोबोरा बेल लें.
12
मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
13
तवे के गरम होते ही रोटी डालकर दोनों साइड से सेंक लें.
14
अब दोनों तरफ तेल लगाकर पराठा सेंक लें.
15
तैयार है सोया ग्रेन्यूल्स पराठा. रायते और अचार से साथ सर्व करें.
#soya granules paratha parantha rich in protein recipe in hindi#soya granules#indian kitchen#indian recipe#soyabean aalu ki sabji#soya chunks