Full Version →

Republic Day Special: ऐसे बनाइए तिरंगा पराठा

रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिर्फ मिठाइयां ही क्यों बनाना, आप इस दिन लंच या डिनर में भी तिरंगी चीजें प्लान कर सकते हैं जिनमें से एक है तिरंगा पराठा.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गाजर की प्यूरी बनाने के लिए गाजर को छीलकर धो लें और इसके टुकड़े कर मिक्सी में डालकर पीस लें.
  2. 2
    अब पालक की प्यूरी बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में पानी और पालक डालकर इसे उबाल लें.
  3. 3
    जैसे ही पालक सॉफ्ट हो जाए तो इसे हरी मिर्च के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें.  
  4. 4
    अब एक बाउल में आटे में गाजर की प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर गूंद लें.
  5. 5
    एक दूसरे बाउल में पालक की प्यूरी और नमक के साथ आटा गूंद लें.
  6. 6
    एक अलग बाउल में अब नमक डालकर सादा आटा भी गूंद लें.
  7. 7
    अब आपके पास तीनों रंग के अलग-अलग गूंदे हुए आटे हैं.
  8. 8
    अब थोड़ा-थोड़ा हिस्सा तीनों आटे का लें और तिरंगे जैसा एक के बराबर एक रखकर सेट कर दें.
  9. 9
    अब इसे गोलाकार में घुमा दें और लोई को रोटी के आकार में बेल लें.
  10. 10
    मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  11. 11
    तवे के गरम होते ही इसपर तेल लगाकर दोनों तरफ से पराठा सेंक लें.
  12. 12
    तैयार है तिरंगा पराठा. रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#tiranga salad #tri colour salad #tri colour sandwich #indian kitchen #indian recipe #sandwich #indian flag coloured #republic day special #tiranga paratha 26 january republic day special main course recipe in hindi #carrots #raddish #cucumber #lemon #tira
View Full Version