Republic Day Special: ऐसे बनाइए तिरंगा पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

Republic Day Special: ऐसे बनाइए तिरंगा पराठा

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिर्फ मिठाइयां ही क्यों बनाना, आप इस दिन लंच या डिनर में भी तिरंगी चीजें प्लान कर सकते हैं जिनमें से एक है तिरंगा पराठा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • केसरिया रंग डालने के लिए:, आधा कप गेहूं का आटा, एक कप गाजर की प्यूरी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, हरे हिस्से के लिए:, आधा कप गेहूं का आटा, एक चौथाई कप पालक की प्यूरी, दो हरी मिर्च (पालक के साथ पिसी हुई)
  • स्वादानुसार नमक, सफेद हिस्से के लिए:, गेहूं का आटा आधा कप
  • स्वादानुसार नमकपानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गाजर की प्यूरी बनाने के लिए गाजर को छीलकर धो लें और इसके टुकड़े कर मिक्सी में डालकर पीस लें.
- अब पालक की प्यूरी बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में पानी और पालक डालकर इसे उबाल लें.
- जैसे ही पालक सॉफ्ट हो जाए तो इसे हरी मिर्च के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें.  
- अब एक बाउल में आटे में गाजर की प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर गूंद लें.
- एक दूसरे बाउल में पालक की प्यूरी और नमक के साथ आटा गूंद लें.
- एक अलग बाउल में अब नमक डालकर सादा आटा भी गूंद लें.
- अब आपके पास तीनों रंग के अलग-अलग गूंदे हुए आटे हैं.
- अब थोड़ा-थोड़ा हिस्सा तीनों आटे का लें और तिरंगे जैसा एक के बराबर एक रखकर सेट कर दें.
- अब इसे गोलाकार में घुमा दें और लोई को रोटी के आकार में बेल लें.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इसपर तेल लगाकर दोनों तरफ से पराठा सेंक लें.
- तैयार है तिरंगा पराठा. रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Republic Day Special: ऐसे बनाइए तिरंगा पराठा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे केसरिया रंग डालने के लिए:, आधा कप गेहूं का आटा, एक कप गाजर की प्यूरी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes