Full Version →

रहमान को पसंद है पत्नी के हाथ का पालक पनीर

सेलिब्र‍िटी कॉर्नर वेज

संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह  ए.आर. रहमान संगीत के साथ-साथ खाने का भी शौक रखते हैं और अपनी बीवी के हाथ का खाना उन्हें बहुत पसंद है खासकर पालक पनीर.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
53 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पालक को साफ करके धो लें और कूकर में एक सीटी आने तक उबालें.
  2. 2
    इसके बाद पालक का पानी निकालकर मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें.
  3. 3
    पनीर के चौकोर पीस काट लें.
  4. 4
    अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और दालचीनी डालकर भूनें.
  5. 5
    फिर कटा या पिसा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फ्राई करें. जब प्याज सुनहरा होने लगे तो टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर पकाएं.
  6. 6
    उसके बाद ग्रेवी में पिसी पालक डालकर 10 से 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. आवश्यकता हो तो आधा कप पानी मिलाएं.
  7. 7
    जब पालक पक जाए तो उसमें पनीर के टुकड़ें डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकने दें.
  8. 8
    अब गैस बंद कर दें और गर्मागर्म रोटियों के साथ पालक पनीर का लुत्फ उठाएं.
#indian food #indian cusine #indian food #indian kitchen #a.r rahman favourite palak paneer #celebs corner #celebs diets #celebs special #celebs favourite #a.r rahman special palak paneer #how to cook palak paneer
View Full Version