इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मिस्टर फिनिशर के नाम से फेमस माही नॉनवेज के बहुत बड़े दीवाने हैं. बटर चिकन मसाला देखते ही उनके मुंह में पानी आ जाता है. पकवानगली लेकर आया है धोनी के फैंस के लिए बटर चिकन मसाला की रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
223 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
400 ग्राम प्याज
200 ग्राम मक्खन, दो गुच्छा लहसुन
250 ग्राम टमाटर
4 हरी मिर्च, एक छोटा अदरक का टुकड़ा
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नमक
3 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3 चम्मच चिकन मसाला, आधा किलो चिकन, एक बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
चिकन के पीस को अच्छी तरह धो लें और हल्दी नमक लगाकर अलग रख दें.
2
कटे हुए प्याज, लहसुन और अदरक को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
3
अब पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें पिसा हुआ प्याज, लहुसन और अदरक पेस्ट डाल दें.
4
मिश्रण को तब तक भूनें, जब तक की मसाला तेल न छोड़ दे.
5
भुने हुए मसाले में हल्दी, मिर्च, धनिया, चिकन मसाला पाउडर और थोड़ा-सा पानी डालकर इस मसाले को चलाएं हुए पकाएं.
6
मसाले का रंग लाल होने लगे तो इसमें टमाटर की प्यूरी और नमक डालें.
7
जब मसाले का तेल छूटने लगे तो इसमें चिकन के पीस डालकर पकने के लिए रख दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
8
करीब 25 मिनट बाद इसमें मक्खन डाल दें और जब तक चिकन गल न जाए इसे पकाते रहें.
9
चिकन गलने के बाद ऊपर से एक चम्मच मक्खन और डाल दें.
10
गर्मागर्म बटर चिकन मसाला को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#cricketer favourite#cricketer special#dhoni favourite dish#celebrity dish#indian food#indian recipe#dhoni loves to eat butter chicken masala#how to make butter chicken masala recipe in hindi.