धोनी का फेवरेट नॉनवेज है बटर चिकन मसाला

धोनी का फेवरेट नॉनवेज है बटर चिकन मसाला

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मिस्टर फिनिशर के नाम से फेमस माही नॉनवेज के बहुत बड़े दीवाने हैं. बटर चिकन मसाला देखते ही उनके मुंह में पानी आ जाता है. पकवानगली लेकर आया है धोनी के फैंस के लिए ब

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 400 ग्राम प्‍याज
  • 200 ग्राम मक्‍खन, दो गुच्‍छा लहसुन
  • 250 ग्राम टमाटर
  • 4 हरी मिर्च, एक छोटा अदरक का टुकड़ा
  • 1 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 चम्‍मच नमक
  • 3 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3 चम्‍मच चिकन मसाला, आधा किलो चिकन, एक बड़ा चम्‍मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चिकन के पीस को अच्‍छी तरह धो लें और हल्‍दी नमक लगाकर अलग रख दें.
- कटे हुए प्‍याज, लहसुन और अदरक को मिक्‍सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
- अब पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें पिसा हुआ प्‍याज, लहुसन और अदरक पेस्‍ट डाल दें.
- मिश्रण को तब तक भूनें, जब तक की मसाला तेल न छोड़ दे.
- भुने हुए मसाले में हल्‍दी, मिर्च, धनिया, चिकन मसाला पाउडर और थोड़ा-सा पानी डालकर इस मसाले को चलाएं हुए पकाएं.
- मसाले का रंग लाल होने लगे तो इसमें टमाटर की प्‍यूरी और नमक डालें.
- जब मसाले का तेल छूटने लगे तो इसमें चिकन के पीस डालकर पकने के लिए रख दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
- करीब 25 मिनट बाद इसमें मक्‍खन डाल दें और जब तक चिकन गल न जाए इसे पकाते रहें.
- चिकन गलने के बाद ऊपर से एक चम्‍मच मक्‍खन और डाल दें.
- गर्मागर्म बटर चिकन मसाला को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (223 ratings)
4.4 avg from 223 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

धोनी का फेवरेट नॉनवेज है बटर चिकन मसाला एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम प्‍याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes