Full Version →

याहू...रणबीर को जंगली मटन करी पसंद है

सेलिब्र‍िटी कॉर्नर नॉन-वेज

रॉकस्टार और बर्फी जैसी फिल्मों से सबके दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड के 'बेशरम' बॉय को मटन बहुत पसंद है वो भी जंगली मटन करी. तो क्या आप नहीं बनाना चाहेंगे रणबीर की फेमस जंगली करी की डिश  अपने घर में...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
42 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले लाल मिर्च, धनिया और जीरा मिक्सर में डालकर पीसकर पेस्ट बना लें.
  2. 2
    अब एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म करें और इसमें दालचीनी, तेज पत्ते, छोटी इलाइची और बड़ी इलाइची भून लें फिर मध्यम आंच पर प्याज डाल कर भूनें
  3. 3
    इसके इसमें लहसुन की कलियां और 2 बड़ा चम्मच पिसा हुआ मसाला डालकर भूनें.
  4. 4
    एक दूसरे एक बर्तन में मटन , नमक, लाल मिर्च का पेस्ट, दही और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. 5
    अब इस मटन को प्रेशर कूकर में डालकर कर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें, फिर डेढ़ कप पानी डालकर मिलाएं.
  6. 6
    मध्यम आंच पर कूकर को ढककर 5-6 सीटी आने तक पकाएं.
  7. 7
    गर्मागर्म और मसालेदार जंगली मटन करी को नान या रोटी के साथ सर्व करें और खाएं.
#jungli mutton curry #ranbir's favorite #indian food #indian recipe #how to make jungali mutton curry #celebrity dish #celebrity food #ranbir's special mutton curry recipe in hindi #ranbir's special mutton curry recipe
View Full Version