कपिल शर्मा के शो के डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर भरवां बैंगन खाने के बेहद शौकीन हैं. आप भी बनाना सीखें सुनील ग्रोवर का पसंदीदा भरवां बैंगन. जानें तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
74 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 बैंगन (छोटे आकार के), एक प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 हरी मिर्च पिसी हुई, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर
2 छोटे चम्मच सौंफ पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीर भुना और पिसा हुआ, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
बैंगन को धोकर बीच में चाकू से कट लगाकर रख दें.
2
अब मध्यम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर, मध्यम आंच पर 5 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
3
प्याज के पेस्ट का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, भुना जीर पाउडर, गरम मसाला पाउडर , अमचूर, पिसी सौंफ, धनिया पाउडर, हींग और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें.
4
जैसे ही मसाले में से तेल अलग होने लगे तो आंच बंद कर दें.
5
इसके बाद मसाला थोड़ा ठंडा करके इसे चम्मच से कट लगे सभी बैंगन में अच्छी तरह दबाकर भरें.
6
अब मध्यम आंच पर फिर से एक कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें मेथी दाना डालकर फ्राई करें. इसके बाद एक-एक करके मसाला भरे हुए बैंगन कड़ाही में डालकर बड़ी चम्मच से चलाकर भूनें.
7
अब कड़ाही को एक प्लेट से ढककर बैंगन को धीमी आंच पर पकाएं. करीब 15 मिनट में भरवां बैंगन नर्म होकर पक जाएंगे.
8
जब बैंगन नर्म हो जाएं तो कड़ाही से प्लेट हटाकर सब्जी को बड़ी चम्मच से चलाएं और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
9
लजीज मसालेदार भरवां बैंगन तैयार है.
10
इन्हें आप चाहें तो रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
#indian food#indian kitchen#indian spices#dr. mashoor gulati special#mashoor gulatis favourite dish#celebs diet#celebs corner#sunil grovers most favourite dish#sunil grover fond of bharwan baingan#the kapil sharma shows dr manshoor gulati loves e