आम की खट्टी-मीठी चटनी
कभी सब्जी के साथ रोटी खाने का मन नहीं है, या स्नैक्स के साथ चटनी का एक अलग स्वाद चाहिए, तो बनाएं आम की खट्टी-मीठी चटनी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- एक कच्चा आम, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी हल्दी पाउडर
- 10 चम्मच शक्कर, एक चुटकी जीरा, एक चुटकी मेथी दाना, एक छोटी चम्मच राई, एक तेज पत्ता, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी काला नमक, घी
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले आम को में छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें.
-
2
एक कुकर में घी डाल कर गर्म करें, और घी में तेज पत्ता, मेथी दाना, जीरा और राई डाल कर फ्राई करें.
-
3
अब इसमें आम के कटे पीस डालें और मिक्स करें.
-
4
फिर आम में काला नमक, शक्कर, हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं.
-
5
इसके बाद थोड़ा सा पानी डालें और कुकर का ढक्कन लगाकर 1 सीटी आने तक पकाएं.
-
6
कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर खोलकर और चटनी को अच्छे से मिक्स कर लें.
-
7
आम की मीठी चटनी तैयार है, इसे रोटी और स्नैक्स के साथ परोस कर खाएं.
#aam ki chutney
#mango
#chutney
#snacks
#chapati