कोई भी स्नैक्स क्यों न हो, सब के साथ ही बहुत बढ़िया लगता है अचारी डिप. इसे घर पर बनाना भी आसान है. दही और पांच मसालों को मिक्स कर बने इस अचारी डिप की बात ही अलग है.
Servings
4
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
एक चौथाई छोटा चम्मच मेथी दाना, एक चौथाई छोटा चम्मच सरसों दाना, एक चौथाई छोटा चम्मच साबुत जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच सौंफ, एक चौथाई छोटा चम्मच कलौंजी, चुटकीभर हींग, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच चीनी बूरा, दो बड़ा चम्मच पानी, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही मेथी दाना, सरसों दाना, साबुत जीरा, सौंफ, कलौंजी डालकर कुछ सेकेंड्स तक भूनें.
3
इन सभी चीजों के चटकते ही हींग डालकर भूने और आंच बंद कर दें.
4
मसालों को ठंडा करने के लिए इन्हें एक अलग कटोरी में निकालकर रख लें.
5
अब इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, चीनी बूरा और दो चम्मच पानी डालकर मिक्सी में महीन पीस लें.
6
एक अलग कटोरी में दही डालकर अच्छे से फेंट लें.
7
इसमें तैयार अचारी मसाले का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें और एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
8
तैयार है अचारी डिप. खाखरा, नाचोज आदि के साथ सर्व करें.
#achari dip side dish with snacks recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#achari masala#green chillies#coriander leaves#powdered sugar