अगर आपके घर में अनानास यूं ही पड़े-पड़े सूख रहा है तो अब देर किस बात की? झटपट जानें तरीका और बनाएं इसकी खट्टी-मीठी चटनी.
Servings
8 - 10
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
1 अनानास
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
4-5 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2-3 बड़ा चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
अनानास की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इसे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (आम की लौंजी)
3
तेल के गर्म होते ही मेथी और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
4
मेथी और सूखी लाल मिर्च के भुनते ही अनानास के टुकड़े डालें. (गार्लिक टोमैटो चटनी)
5
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
6
अब अनानास को 2 से 3 मिनट के लिए ढककर पकाएं. (अंगूर की चटनी)
7
तय समय के बाद ढक्कन हटाकर चीनी और पानी मिलाएं और दोबारा ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
8
मिनट बाद आप पाएंगे कि अनानास के टुकड़े सॉफ्ट हो चुके हैं. कड़छी की मदद से अब इन्हें मैश कर लें. (कच्चे आम की चटनी)
9
अंत में गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें. (खजूर-किशमिश की चटनी)
10
अनानास की चटनी तैयार है. लंच या डिनर के खाने के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
#pineapple#ananas#anaras#chutney#indian kitchen#indian recipe#ananas ki chutney recipe in hindi pakwangali#sugar#garam masala#red chilli powder#kundru ki chutney#tamatar pyaaj ki chutney#nariyal ki chutney#moongfali ki chutney#dahi pudine ki