अनानास (Pineapple) की चटनी

अनानास (Pineapple) की चटनी

अगर आपके घर में अनानास यूं ही पड़े-पड़े सूख रहा है तो अब देर किस बात की? झटपट जानें तरीका और बनाएं इसकी खट्टी-मीठी चटनी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 1 अनानास
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 4-5 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2-3 बड़ा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 8 - 10
- अनानास की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इसे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (आम की लौंजी)
- तेल के गर्म होते ही मेथी और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
- मेथी और सूखी लाल मिर्च के भुनते ही अनानास के टुकड़े डालें. (गार्लिक टोमैटो चटनी)
- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब अनानास को 2 से 3 मिनट के लिए ढककर पकाएं. (अंगूर की चटनी)
- तय समय के बाद ढक्कन हटाकर चीनी और पानी मिलाएं और दोबारा ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
- 5 मिनट बाद आप पाएंगे कि अनानास के टुकड़े सॉफ्ट हो चुके हैं. कड़छी की मदद से अब इन्हें मैश कर लें. (कच्चे आम की चटनी)
- अंत में गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें. (खजूर-किशमिश की चटनी)
- अनानास की चटनी तैयार है. लंच या डिनर के खाने के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अनानास (Pineapple) की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 अनानास और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes