बेर का स्वाद अपने में ही खट्टा-मीठा होता है. इससे बना अचार, चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और घर पर बनाना भी बहुत आसान है. चूंकि यह एक बंगाली डिश है तो बता दें कि बंगाल में बेर को कूल कहते है, और इसकी चटनी को कूलेर चटनी.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक छोटी कटोरी बेर (कूल), एक छोटा चम्मच पंचफोरन, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, दो सूखी लाल मिर्च, एक चौथाई छोटी कटोरी चीनी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही पंचफोरन और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
3
अब इसमें बेर, नमक और हल्दी डालकर 2-4 मिनट तक अच्छे से पकाएं.
4
तय समय के बाद इसमें पानी डाल दें और ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं. - तय समय के बाद चीनी मिलाएं.
5
चटनी के गाढ़ा होते ही आंच बंद कर दें.
6
तैयार है बेर की खट्टी-मीठी चटनी.
7
नोट:
8
आप स्वाद के लिए इसमें खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#ber ki chutney sweet and sour jujube fruit recipe in hindi#kuler chutney#jujube fruit#ber ki chutney#indian kitchen#indian recipe#ber ka achaar#benefits of eating ber