Full Version →

करी पत्ते की चटनी

चटनी वेज

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. अब इसका नया टेस्ट ट्राई करें करी पत्ते की चटनी के साथ..

Servings
4
★ 4.4
Rating
67 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन गर्म करें इसमें उड़द और चना दाल डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
  2. 2
    जब दाल का रंग सुनहरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
  3. 3
    अब पैन में करी पत्ते डालकर भूनें. जब ये कुरकुरे होकर सिकुड़ जाएं तो गैस बंद कर दें.
  4. 4
    इसके बाद मिक्सर जार में उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च, नारियल, करी पत्ते, इमली का पेस्ट, नमक और एक चम्मच पानी डालें.
  5. 5
    फिर जार का ढक्कन लगाएं और इसे मिक्सर पर सेट करके पीसें.
  6. 6
    सामग्री को पीसकर बारीक चटनी बना लें.
  7. 7
    अब चटनी को कटोरे में निकाल लें.
  8. 8
    चटनी में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें. इसमें हींग और राई डालें.
  9. 9
    जब राई चटकने लगे तो गैस बंद कर दें. अब इस तड़के को चटनी में डालकर मिक्स कर लें.
  10. 10
    तैयार है करी पत्ते की चटनी. इसे चीला, उत्तपम, डोसा और भी किसी डिश या स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#kari patte ki chutney #curry leaves chutney #curry leaves chutney recipe #curry leaves chutney recipe in hindi #how to make curry leaves chutney
View Full Version