करी पत्ते की चटनी

करी पत्ते की चटनी

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. अब इसका नया टेस्ट ट्राई करें करी पत्ते की चटनी के साथ..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप करी पत्ते
  • 1/4 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ, आधी बड़ी चम्मच उड़द दाल
  • 2 चम्मच चना दाल, एक हरी मिर्च कटी हुई, एक छोटा चम्मच इमली का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक, तड़का लगाने के लिए -, आधा छोटा चम्मच राई, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- गैस पर पैन गर्म करें इसमें उड़द और चना दाल डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
- जब दाल का रंग सुनहरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
- अब पैन में करी पत्ते डालकर भूनें. जब ये कुरकुरे होकर सिकुड़ जाएं तो गैस बंद कर दें.
- इसके बाद मिक्सर जार में उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च, नारियल, करी पत्ते, इमली का पेस्ट, नमक और एक चम्मच पानी डालें.
- फिर जार का ढक्कन लगाएं और इसे मिक्सर पर सेट करके पीसें.
- सामग्री को पीसकर बारीक चटनी बना लें.
- अब चटनी को कटोरे में निकाल लें.
- चटनी में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें. इसमें हींग और राई डालें.
- जब राई चटकने लगे तो गैस बंद कर दें. अब इस तड़के को चटनी में डालकर मिक्स कर लें.
- तैयार है करी पत्ते की चटनी. इसे चीला, उत्तपम, डोसा और भी किसी डिश या स्नैक्स के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (67 ratings)
4.4 avg from 67 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करी पत्ते की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप करी पत्ते और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes