चटनी के अलग-अलग स्वाद खाने में एक नयापन ले आते हैं. अब धनिया-प्याज की चटनी बनाकर चखें, एक और अलग जायका..
Servings
4
★ 4
Rating
68 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
आधा कप हरी धनिया कटी हुई, एक कप प्याज बारीक कटा हुआ
1/4 काली उड़द दाल
1/4 छोटी चम्मच हींग, एक बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट
2 साबुत सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच राई
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
उड़द दाल को 15 मिनट के लिए पानी में भिगोएं.
2
गैस पर पैन में 4 चम्मच तेल गर्म करें. उड़द दाल को पानी से निकाल कर तेल में डालें और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक फ्राई कर लें.
3
इसके बाद इसमें प्याज, हींग, इमली का पेस्ट, एक लाल मिर्च और नमक डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट पकाएं.
4
अब गैस बंद करके प्याज का मिश्रण ठंडा होने दें.
5
इसके बाद मिक्सर में आधा कप पानी और हरी धनिया डालकर बारीक पीस लें.
6
इसके बाद पिसी हुई धनिया को प्याज के मिश्रण में डालकर मिलाएं.
7
अब गैस पर पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. इसमें राई डालें.
8
जब राई तड़कने लगे तो इसमें बची हुई कश्मीरी मिर्च डालकर कुछ सैकेंड फ्राई कर लें.
9
अब गैस बंद करके राई के तड़के को धनिया और प्याज के मिक्सचर में डालकर मिक्स करें.
10
तैयार है धनिया-प्याज की चटनी. इसे खाने में या स्नैक्स के साथ एंजॉय करें.
#coriander onion chutney#dhaniya pyaz ki chutney#dhaniya pyaz ki chutney recipe#how to make dhaniya pyaz ki chutney#easy chutney recipe#dhaniya pyaz ki chutney recipe in hindi