कुछ खट्टी कुछ मीठी और मीठे के साथ तीखी भी, इस तरह का स्वाद देती है हरी मिर्च की चटनी. जानिए इस चटपटे चटनी की आसान विधि.
Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
29 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
15 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
3 टीस्पून चना दाल
1/2 टीस्पून अदरक बारीक कटा हुआ
7-8 करी पत्ता
1 टेबलस्पून सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
1 कप धनियापत्ती बारीक कटी हुई
3 टेबलस्पून तेल
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून चीनी या गुड़, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
एक कड़ाही में धीमी आंच में तेल गरम करें.
2
तेल के गरम होते ही चना दाल डालकर एक से दो मिनट तक कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें.
3
इसके बाद इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर दो मिनट तक भूनें.
4
तय समय के बाद इसमें नारियल और अदरक डालकर एक मिनट तक भूनें.
5
सभी चीजों के अच्छे से भुन जाने के बाद आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
6
मिश्रण के ठंडा होते ही इसमें चीनी, नमक, नींबू का रस, धनियापत्ती और पानी डालकर इसे मिक्सर जार में पीस लें.
7
तैयार है हरी मिर्च चटनी. इसे खाने के साथ सर्व करें.
#green chilli chutney indian recipe in hindi#mirch ki chatni in hindi#hari chatni recipe in hindi#hari mirch aur lahsun ki chatni#green mirchi chatney#hari khatti chatni recipe in hindi#dhokla chatni recipe in hindi#green chilli chutney recipe in hi