Full Version →

आम की लौंजी

चटनी वेज

आम को कच्चा पका किसी भी तरह से कभी भी खाया जा सकते हैं. इसके बने चटनी और अचार का भी कोई जवाब नहीं होता तो क्यों न इसी का एक स्वाद और चखा जाए. आज ही बनाएं चटपटी आम की लौंजी की आसान सी रेसिपी.

Servings
4 - 6
★ 4.2
Rating
51 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, सौंफ और कलौंजी डालकर मध्यम आंच पर कुछ सेकेंड के लिए फ्राई करें.
  2. 2
    अब कैरी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पका लें.
  3. 3
    धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चीनी, नमक और 1/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में चलाते रहें.
  4. 4
    लौंजी को मध्यम आंच पर अच्छी तरह पका लें और इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
  5. 5
    आम की लौंजी तैयार है. इसे कांच के डिब्बे में बंदकर के रख दें और जब मन करें अपनी पसंद के पूरी पराठे के साथ सर्व करें.  
#Aam ki Launji Recipe #Aam ki Launji Recipe in Hindi #How to make Aam ki Launji Recipe at home #homemade Aam ki Launji Recipe in Hindi
View Full Version