आम की लौंजी

आम की लौंजी

आम को कच्चा पका किसी भी तरह से कभी भी खाया जा सकते हैं. इसके बने चटनी और अचार का भी कोई जवाब नहीं होता तो क्यों न इसी का एक स्वाद और चखा जाए. आज ही बनाएं चटपटी आम की लौंजी की आसान सी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप कच्चे आम के टुकड़े
  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच सौंफ
  • 1/4 चम्मच कलौंजी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 कप चीनी, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, सौंफ और कलौंजी डालकर मध्यम आंच पर कुछ सेकेंड के लिए फ्राई करें.
- अब कैरी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पका लें.
- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चीनी, नमक और 1/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में चलाते रहें.
- लौंजी को मध्यम आंच पर अच्छी तरह पका लें और इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- आम की लौंजी तैयार है. इसे कांच के डिब्बे में बंदकर के रख दें और जब मन करें अपनी पसंद के पूरी पराठे के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (51 ratings)
4.2 avg from 51 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम की लौंजी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कच्चे आम के टुकड़े और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes