चाइनीज स्नैक्स में चिली गार्लिक सॉस काफी पसंद किया जाता है. इसे बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
82 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
75 मिली. तेल
50 ग्राम लहसुन, कटा हुआ
175 ग्राम साबुत लाल मिर्च
250 ग्राम टोमैटो सॉस
200 ग्राम टोमैटो प्यूरी
150 ग्राम विनेगर
50 ग्राम चीनी
20 ग्राम नमक
🍳 विधि
1
साबुत लाल मिर्च को उबाल के इसकी प्यूरी बनाकर अलग रख लें.
2
एक पैन में तेल डालकर गरम करें और उसमें लहसुन डालकर अच्छी तरह भूनें.
3
अब लहसुन में तैयार लाल मिर्च की प्यूरी डाल कर मिलाएं और अच्छी तरह भून लें.
4
तैयार पेस्ट में टोमैटो सॉस और प्यूरी डालकर 10 से 15 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें विनेगर, चीनी और नमक डालकर चलाएं.
5
चिली गार्लिक सॉस को तब तक पकाएं जब तब कि यह तेल न छोड़ने लगे.
6
इसे ठंडा करके जार में भर कर फ्रिज में रखें और जब मन चाहे स्नैकस के साथ सर्व करें.
#Chili garlic Sauce#Chili garlic Sauce recipe#Chili garlic Sauce recipe in Hindi#Homemade Chili garlic Sauce#Pizza Sauce Recipe#How to make pizza Sauce at home#Green Chili Sauce recipe#Tomato Pasta Sauce recipe in Hindi