आपने नारियल की चटनी तो कई बार बनाई होगी, लेकिन क्या कभी इसे दही के साथ मिक्स करके बनाया है. अगर नहीं बनाया तो अब बनाकर इसका स्वाद लीजिए.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
36 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
4 टेबलस्पून भुनी हुई चने की दाल
4 टेबलस्पून दही
1/2 इंच अदरक
2 हरी मिर्च
10-12 करी पत्ता
1 टीस्पून राई
1 चुटकी हींग, नमक स्वदानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें.
2
अब ग्राइंडर जार में नारियल, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट बना लें.
3
चटनी को दही में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
4
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
5
इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर हल्का भून लें.
6
तड़के के भुनने के बाद इसे चटनी के ऊपर डाल दें.
7
तैयार है नारियल-दही की चटनी. डोसा, इडली आदि के साथ सर्व कर इसका लुत्फ उठाएं.
#coconut curd chutney#easy coconut curd chutney#tasty coconut curd chutney#home made coconut curd chutney#coconut curd chutney bnae vidhi#coconut curd chutney in hindi#how to make coconut curd chutney in hindi#how to make coconut curd chutney