Full Version →

साउथ इंडियन खाने का स्वाद बढ़ाने वाली कारा चटनी की रेसिपी

चटनी वेज

कारा चटनी कुछ दालों को मिलाकर बनाई जाती है. यह दक्षिण भारतीय खाने का मुख्य हिस्सा है. इस चटनी से इडली, वड़ा, डोसे का स्वाद बढ़

Servings
2 - 4
★ 2.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    दालों वाली कारा (Kara Chutney) बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख लें.
  2. 2
    अब उड़द की दाल, चने की दाल, लहसुन की कलियां, लाल मिर्च डालकर चलाएं.
  3. 3
    जब मसाले का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तब तक इसे पकाएं.
  4. 4
    अब प्याज डालकर 2 मिनट तक हल्का लाल होने तक पकाएं.
  5. 5
    इसमें टमाटर डालकर चलाएं और मासाले के सॉफ्ट होने तक पकाएं.
  6. 6
    अब गैस को बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
  7. 7
    अब एक ग्राइडंर जार लें.
  8. 8
    इसमें मसाले को डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
  9. 9
    इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें.
  10. 10
    अब गैस पर एक पैन में 1 टीस्पून तेल गर्म करें.
  11. 11
    इसमें सरसों डालकर चटकने दें और करी पत्ता डालकर गैस बंद कर दें.
  12. 12
    अब इस तड़के को पेस्ट के ऊपर डाल दें.
  13. 13
    तैयार है दालों की चटनी.
  14. 14
    इसे रोटी, इडली किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
#chana dal ki chatni #chana dal ki chutney #chana dal chutney #chatni #roasted chana dal chutney #chana daal ki chatni #idli chatni #chane dal ki chutney banane ki vidhi hindi me #chana dal ki chatni recipe #dal bati ki chatni #urad dal chutney #chane dal ki swadist
View Full Version