समोसे, कचौड़ी हो या और कोई स्नैक, खट्टी-मीठी चटनी को साथ इनका स्वाद और बढ़ जाता है, तो क्यों न यह स्वाद खजूर और इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाकर बढ़ाया जाए.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
501 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप बीज रहित खजूर
1/4 कप बीज रहित इमली, आधा कप गुड़
1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
1/2 टीस्पून लालमिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून काला नमक, स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
एक बर्तन में गुड़ को एक कप पानी में 10 से 12 मिनट के लिए गला दें, फिर उसे गैस पर 5 मिनट के लिए गर्म करें और
2
बाद में ठंडा कर के छान लें.
3
प्रेशर कुकर में खजूर और इमली के बीज निकाल कर एक कप पानी में डाल कर 2 से 3 सीटी लगा दें.
4
जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तो खजूर और इमली को ठंडा होने दें, फिर इन्हें मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें और उसे
5
छलनी से छान लें.
6
अब पेस्ट में गुड़ की चाशनी, लालमिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक और नमक मिला दें, ध्यान रखें चटनी न
7
ज्यादा गाढ़ी हो न ज्यादा पतली हो.
8
खजूर और इमली की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है.
#tamarind chutney#imli ki chutney#imli chutney#tamarind chutney recipe#imli ki chatni#tamarind chutney#how to make tamarind chutney#tamarind chutney recipe#sweet tamarind chutney#tamarind chutney for chaat#sweet tamarind chutney recipe#tamarind