टोमैटो सालसा बनाने की विधि
टोमैटो सालसा बहुत ही टेस्टी डिश है. बिना तेल मसालों से बनी यह इस चीज को तैयार करना बहुत ही आसान है. इसे चिप्स, नाचोज के साथ खाया जाता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 3 टमाटर
- 4 लहसुन की कली
- 1/2 प्याज कटी हुई
- 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 2 टीस्पून धनिया
- 1 बड़ी हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- 2 टीस्पून ऑलिव ऑयल
🍳 विधि
-
1
टोमैटो सालसा (Tomato Salsa) बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर टमाटर, प्याज और लहसुन को ड्राई रोस्ट कर लें.
-
2
गोल्डन ब्राउन होने तक बीच-बीच में पलटते रहें.
-
3
अब प्याज और लहसुन को निकालकर अलग रख दें और टमाटर को रोस्ट होने दें.
-
4
अब टमाटर को ठंडा होने के लिए रख दें.
-
5
टमाटर के ठंडा होने के बाद स्किन को अलग कर दें.
-
6
अब ग्राइंडर जार में टमाटर, प्याज, लहसुन, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, धनिया और नींबू रस डालकर पेस्ट बना लें.
-
7
अब पेस्ट तैयार होने के बाद उसमें ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिला दें.
-
8
तैयार है स्वादिष्ट टोमैटो सालसा.
-
9
इसे चिप्स और फ्राइज के साथ सर्व करें.
#salsa
#tomato salsa
#how to make salsa
#homemade salsa
#salsa recipe
#tomato
#tomato salsa recipe
#homemade salsa recipe
#salsa recipes
#salsa sauce (food)
#best salsa recipe
#easy salsa
#fresh tomato salsa recipe
#easy salsa recipe
#salsa fresca
#how to make salsa dip