खाने के साथ अगर चटपटी चटनी हो जाए तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. घर में बनाइए गुड़ और लहसुन की खट्टी मीठी और थोड़ी तीखी चटनी.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
656 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक गुच्छा हरे धनिये का, दो-तीन हरी मिर्च (बड़े टुकड़ों में कटी हुई), लहसुन की 7-8 कलियां, एक चौथाई चम्मच पिसी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटी कटोरी गुड़, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच काला नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले हरे धनिये को अच्छे से धो लें और इसकी नरम-नरम डंडियों को बारीक काट लें.
2
साथ ही लहसुन भी छील लें और इसे भी धोकर धनिये के साथ रख लें.
3
अब हरा धनिया, लहसुन , हरी मिर्च, गुड़ और बाकी की सभी सामग्रियों को मिलाकर चटनी पीस लें.
4
इसके बाद इसमें नींबू निचोड़कर एक चम्मच से अच्छी तरह से चला दें.
5
तैयार है गुड़-लहसुन की स्वादिष्ट चटनी. गर्मागर्म पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें.
#how to make jaggary garlic chutney recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#garlic#jaggery#moongfali dhaniya patti ki chutney#dahi pudine ki chutney#tamatar dahi ki chutney#pyaaj ki chutney#hari mirch ka thecha#amle ki meethi chutney