ऐसे बनाएं गुड़-लहसुन की चटपटी चटनी

ऐसे बनाएं गुड़-लहसुन की चटपटी चटनी

खाने के साथ अगर चटपटी चटनी हो जाए तो खाने का स्‍वाद और भी बढ़ जाता है. घर में बनाइए गुड़ और लहसुन की खट्टी मीठी और थोड़ी तीखी चटनी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक गुच्छा हरे धनिये का, दो-तीन हरी मिर्च (बड़े टुकड़ों में कटी हुई), लहसुन की 7-8 कलियां, एक चौथाई चम्मच पिसी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटी कटोरी गुड़, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच काला नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले हरे धनिये को अच्छे से धो लें और इसकी नरम-नरम डंडियों को बारीक काट लें.
- साथ ही लहसुन भी छील लें और इसे भी धोकर धनिये के साथ रख लें.
- अब हरा धनिया, लहसुन , हरी मिर्च, गुड़ और बाकी की सभी सामग्रियों को मिलाकर चटनी पीस लें.
- इसके बाद इसमें नींबू निचोड़कर एक चम्मच से अच्छी तरह से चला दें.
- तैयार है गुड़-लहसुन की स्वादिष्ट चटनी. गर्मागर्म पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (656 ratings)
4.2 avg from 656 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं गुड़-लहसुन की चटपटी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक गुच्छा हरे धनिये का, दो-तीन हरी मिर्च (बड़े टुकड़ों में कटी हुई), लहसुन की 7-8 कलियां, एक चौथाई चम्मच पिसी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक छोटी कटोरी गुड़, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच काला नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes