Full Version →

नींबू-लाल मिर्च चटनी

चटनी वेज

खाने में तीखा जायका पसंद है तो नींबू-लाल मिर्च की चटनी का स्वाद बेस्ट रहेगा. यह चटपटा टेस्ट स्नैक्स को और मजेदार बना देगा.

Servings
4
★ 4.1
Rating
105 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    मिक्सर जार में लाल मिर्च, नमक और थोड़ा पानी डालें.
  2. 2
    जार का ढक्कन लगाएं और इसे मिक्सर पर सेट करके सामग्री को पीसकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    अब मिर्च के पेस्ट को बर्तन में निकालकर इसमें नींबू निचोड़ें और मिक्स करें.
  4. 4
    इसके बाद चटनी में तड़का लगाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें.
  5. 5
    फिर तेल में राई और करी पत्ते डालकर फ्राई करें.
  6. 6
    जब राई तड़कने लगे तो इसमें उड़द दाल डालकर मध्यम आंच पर दो मिनट पकाएं.
  7. 7
    इसके बाद पैन में प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
  8. 8
    फिर तड़के में मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है नींबू-लाल मिर्च की चटनी. अब इसे डोसा, इडली या स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#lemon red chili chutney #chutney recipes #recipes in hindi #lemon red chili chutney recipe #how to make lemon red chili chutney
View Full Version