नींबू-लाल मिर्च चटनी

नींबू-लाल मिर्च चटनी

खाने में तीखा जायका पसंद है तो नींबू-लाल मिर्च की चटनी का स्वाद बेस्ट रहेगा. यह चटपटा टेस्ट स्नैक्स को और मजेदार बना देगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चटनी के लिए :, एक नींबू
  • 7 से 8 लाल मिर्च (टुकड़ों में तोड़ लें)
  • स्वादानुसार नमक, तड़के के लिए :, एक प्याज बारीक कटा
  • 2 चम्मच तेल, आधा चम्मच राई, एक चम्मच उड़द दाल (चाहें तो)
  • 4 से 5 करी पत्ते

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
- मिक्सर जार में लाल मिर्च, नमक और थोड़ा पानी डालें.
- जार का ढक्कन लगाएं और इसे मिक्सर पर सेट करके सामग्री को पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब मिर्च के पेस्ट को बर्तन में निकालकर इसमें नींबू निचोड़ें और मिक्स करें.
- इसके बाद चटनी में तड़का लगाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें.
- फिर तेल में राई और करी पत्ते डालकर फ्राई करें.
- जब राई तड़कने लगे तो इसमें उड़द दाल डालकर मध्यम आंच पर दो मिनट पकाएं.
- इसके बाद पैन में प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
- फिर तड़के में मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार है नींबू-लाल मिर्च की चटनी. अब इसे डोसा, इडली या स्नैक्स के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (105 ratings)
4.1 avg from 105 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नींबू-लाल मिर्च चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चटनी के लिए :, एक नींबू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes