2 प्याज (छिले और कटे), एक कच्चा आम (छिला और कटा), लहसुन की 6 कलियां (छिली)
8 पुदीना पत्तियां
2 हरी मिर्च (कटी हुईं)
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
पुदीना पत्तियों को धोकर काट लें.
2
अब मिक्सर जार में प्याज, कच्चे आम के टुकड़े, लहसुन की कलियां, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च और एक चम्मच पानी डालकर जार का ढक्कन लगा दें.
3
इसके बाद जार को मिक्सर पर सेट करके सारी सामग्री को बारीक पीस लें.
4
जब चटनी बारीक पिस जाए तो इसमें नमक डालकर एक बार फिर ग्राइंड कर लें.
5
तैयार है प्याज और पुदीने की चटनी. अब इसे खाने में, पराठे के साथ या स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#onion mint chutney#pyaz aur pudine ki chutney#how to make onion mint chutney#onion mint chutney recipe#onion mint chutney recipe in hindi#chutney recipe#indian food#easy recipes