ये है टमाटर प्याज की चटनी
चटनी किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है. टमाटर प्याज की चटनी का खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद सभी को यकीनन बहुत पसंद आएगा.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 प्याज
- 2 टमाटर
- 3 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार
- 1/4 टीस्पून देगी लाल मिर्च (चाहें तो)
- 2 टीस्पून तेल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले प्याज को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें.
-
2
अब टमाटर और हरी मिर्च को भी धोकर काट लें.
-
3
अब इन तीनों चीजों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें.
-
4
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
5
तेल के गरम होते ही तैयार पेस्ट डाल दें.
-
6
अब नमक और कलर के लिए चाहें तो आप देगी मिर्च भी डाल सकते हैं.
-
7
पेस्ट का पानी सूखने तक इसे भूनें.
-
8
बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि ये न चिपके.
-
9
तैयार है टमाटर-प्याज की चटनी.
-
10
नोट:
-
11
आप अपनी इच्छानुसार इसमें लहसुन भी डाल सकते हैं.
#tamatar pyaaj ki chutney tomato onion chutney recipe in hindi
#tomato
#onion
#indian kitchen
#indian recipe
#tamatar
#pyaaj