ये है टमाटर प्याज की चटनी

ये है टमाटर प्याज की चटनी

चटनी किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है. टमाटर प्याज की चटनी का खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद सभी को यकीनन बहुत पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 3 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार
  • 1/4 टीस्पून देगी लाल मिर्च (चाहें तो)
  • 2 टीस्पून तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- सबसे पहले प्याज को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें.
- अब टमाटर और हरी मिर्च को भी धोकर काट लें.
- अब इन तीनों चीजों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही तैयार पेस्ट डाल दें.
- अब नमक और कलर के लिए चाहें तो आप देगी मिर्च भी डाल सकते हैं.
- पेस्ट का पानी सूखने तक इसे भूनें.
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि ये न चिपके.
- तैयार है टमाटर-प्याज की चटनी.

नोट:
- आप अपनी इच्छानुसार इसमें लहसुन भी डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है टमाटर प्याज की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 प्याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes