टमाटर की चटनी खाने में बहुत उम्दा लगती है. इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है. बंगाल में इसमें मिर्च डालकर इसे थोड़ा सा तीखा भी किया जाता है. इसे शादी या किसी भी फंक्शन पर बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चार टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच पंचफोरन, एक इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ), तीन हरी मिर्च, एक सूखी लाल मिर्च, दो-तीन चम्मच चीनी, नमक स्वादानुसार, दो बड़ा चम्मच सरसों का तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही इसमें पंचफोरन और सूखी लाल मिर्च डालें.
3
पंचफोरन के चटकते ही इसमें टमाटर डालकर चलाएं.
4
अदरक, हरी मिर्च, चीनी और नमक मिलाएं.
5
टमाटर के सॉफ्ट होने तक इसे अच्छे से पकाएं.
6
जैसे ही टमाटर हो जाए इसमें पानी डालकर पैन को 4-5 मिनट के लिए ढक दें.
7
तैयार समय के बाद आप देखेंगे कि टमाटर की चटनी गाढ़ी हो चुकी है.
8
आंच बंद कर दें. तैयार है बंगाली स्टाइल में टमाटर की चटनी.
#tomato chutney bengali style recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#tomato chutney#tamatar ki chutney#tomatoes#tomato puree