Full Version →

घर पर ऐसे बनाइए टोमैटो केचप

चटनी वेज

सैंडविच, टिक्की, कटलेट, रोल आदि सब के साथ ही टोमैटो केचप का इस्तेमाल किया जाता है. इसका मीठा और हल्का तीखा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है.

Servings
4
★ 3.6
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले टमाटर अच्छे से धोकर काट लें.
  2. 2
    अब मीडियम आंच में एक बर्तन में थोड़ा पानी और टमाटर डालकर उबलने के लिए रख दें.
  3. 3
    ढक्कन से भगोने को ढक दें और बीच-बीच में एक बड़ी चम्मच से टमाटर चलाते रहें.
  4. 4
    जब टमाटर पककर अच्छे से नर्म हो जाएं तो आंच बंद कर दें.
  5. 5
    एक बड़ी छलनी को एक बर्तन के ऊपर रखकर इस पर टमाटर रखे.
  6. 6
    टमाटर को चम्मच से दबाते हुए अच्छी तरह से छान लें और उसका गाढ़ा रस अलग कर लें. अगर टमाटर के पीस बचे रह जाते हैं तो इनको मिक्सर में डालकर पीसने के बाद छलनी से छान लें.
  7. 7
    आप चाहें तो टमाटर को निकालकर इनका छिलका उतारने के बाद भी मिक्सर में पीस सकते हैं. इनके बीज निकाल देंगे तो और अच्छा रहेगा. ऐसा करने के लिए आपको टमाटर काटने की जरूरत नहीं होगी.
  8. 8
    अब टमाटर के गाढ़े रस को एक भरी तले के बर्तन में डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  9. 9
    इसमें चीनी, सोंठ, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर कड़छी या चम्मच से लगातार चलाते हुए पकाएं.
  10. 10
    जब यह सॉस की तरह गाढ़ा होकर पक जाए तो आंच बंद कर दें.
  11. 11
    टोमैटो सॉस ठंडा होने के बाद इसमें सिरका (वेनेगर) डालकर मिक्स करें.
  12. 12
    तैयार सॉस को जार में रख दें. इसे आप 2 हफ्ते तक स्टोर करके सकते हैं.
#tomato ketchup tomato sauce homemade recipe in hindi #tomato sauce #tomato #snacks #homemade tomato sauce recipe in hindi. how to blaucnh tomato tips in hindi #how to make tomato chutney recipe in hindi #how to make tomato pasta recipe in hindi #easy toma
View Full Version