एक कप मसाला चाय थकान और ठंड दोनों भगाती है. लेकिन अब इसे बनाने के लिए मसाला बाजार से क्यों लिया जाए, जब आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
Servings
4
★ 3.4
Rating
21 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1/2 कटोरी सूखा अदरक (सौंठ)
5-6 दालचीनी के टुकड़े
1 टेबलस्पून छोटी इलायची
1 बड़ी इलायची
1 टेबलस्पून लौंग
1/2 टेबलस्पून काली मिर्च, चुटकीभर जायफल पाउडर
1/2 टीस्पून सौंफ (चाहें तो)
🍳 विधि
1
सबसे पहले सूखी हुई अदरक को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें और एक कटोरी में अलग रख दें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में लौंग, काली मिर्च , इलायची और दालचीनी डालकर हल्का भून लें.
3
मसालों को ठंडाकर ग्राइंडर में डालकर इनका पाउडर बनाएं.
4
अब इस पाउडर में पिसी हुई सूखी अदरक और जायफल पाउडर मिलाकर कुछ देर के लिए दोबारा पीसें.
5
तैयार है चाय मसाला पाउडर. ठंडा कर बोतल में भरकर रखें.
#tea masala#chai masala#healthy drinks#healthy food#how to make chai#tea for cold#indian recipes#indian food#kitchen tips#chai masala powder monsoon special recipe in hindi#dried ginger#cinnamon#dalchini#cardamom#elaichi#cloves#laung#black