दाबेली गुजरात की एक पारंपरिक डिश है. पकवानगली बता रहा है घर पर ही कैसे बनाया जाए इसका मसाला...
Servings
4
★ 3.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
3 बड़े टुकड़े दालचीनी के
2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
2 बड़ा चम्मच साबुत सौंफ
1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
3 साबुत सूखी लाल मिर्च
1 बड़ी इलायची
5 टुकड़े लौंग के
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
🍳 विधि
1
सबसे पहले सभी मसालों को प्लेट में अलग-अलग निकालकर साफ कर लें.
2
धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें. (जीरावन मसाला पाउडर)
3
पैन के गर्म होते ही सभी मसालों को एक साथ पैन में डालें और 1 से 2 मिनट तक के लिए कड़छी से चलाते हुए भूनें. (सिर्फ लाल मिर्च पाउडर और चीनी अभी न डालें.) (घर पर बनाएं छोले मसाला पाउडर)
4
जब मसालों से भीनी सी खूशबू आने लगे तो समझ जाएं कि मसाला पूरी तरह से भुन चुका है.(मसाला दूध)
5
अब मसालों को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा करने के लिए रख दें. (ऐसे बनाएं किचन किंग मसाला...)
6
जब मसाले ठंडे हो जाएं तब इसमें लाल मिर्च पाउडर और चीनी मिलाकर ब्लेंडर में अच्छी तरह से पीस लें.
7
दाबेली का मसाला तैयार है. आप इसे कई दिनों तक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं.
#gujrati traditional dish dabeli's homemade masaala#homemade masaala#gujrati dish#traditional authentic dish#indian kitchen#indian recipe#less time consuming#easy to make#spices#cinnamon#cumin seeds#coriander seeds#fennel seeds#black pepper#c