अब बनाएं गुजराती डिश दाबेली का मसाला

अब बनाएं गुजराती डिश दाबेली का मसाला

दाबेली गुजरात की एक पारंपरिक डिश है. पकवानगली बता रहा है घर पर ही कैसे बनाया जाए इसका मसाला...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 बड़े टुकड़े दालचीनी के
  • 2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
  • 2 बड़ा चम्मच साबुत सौंफ
  • 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 3 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1 बड़ी इलायची
  • 5 टुकड़े लौंग के
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

🍳 सुझाव

Time 5 से 15 मिनट
- सबसे पहले सभी मसालों को प्लेट में अलग-अलग निकालकर साफ कर लें.
- धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें. (जीरावन मसाला पाउडर)
- पैन के गर्म होते ही सभी मसालों को एक साथ पैन में डालें और 1 से 2 मिनट तक के लिए कड़छी से चलाते हुए भूनें. (सिर्फ लाल मिर्च पाउडर और चीनी अभी न डालें.) (घर पर बनाएं छोले मसाला पाउडर)
- जब मसालों से भीनी सी खूशबू आने लगे तो समझ जाएं कि मसाला पूरी तरह से भुन चुका है.(मसाला दूध)
- अब मसालों को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा करने के लिए रख दें. (ऐसे बनाएं किचन किंग मसाला...)
- जब मसाले ठंडे हो जाएं तब इसमें लाल मिर्च पाउडर और चीनी मिलाकर ब्लेंडर में अच्छी तरह से पीस लें.
- दाबेली का मसाला तैयार है. आप इसे कई दिनों तक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं.  
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब बनाएं गुजराती डिश दाबेली का मसाला एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे 3 बड़े टुकड़े दालचीनी के और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes