चटपटा अनारदाना पेट की दिक्कत को तो दूर करता ही है साथ ही यह माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है और इसे घर पर बनाना भी आसान है.
Servings
4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
एक छोटी कटोरी अनार के दाने, एक छोटा चम्मच काला नमक, दो बड़ा चम्मच चीनी बूरा, दो बड़ा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच सौंठ पाउडर, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में अनार के दानों को हल्का गरम कर लें.
2
अनार के गरम दानों को अच्छे से पीस लें.
3
अब पिसे हुए दानों के साथ चीनी बूरा को छोड़कर बाकी की सभी सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें.
4
तैयार मिश्रण से अब छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और एक प्लेट में रखते जाएं.
5
गोलियों पर चीनी बूरा बुरक दें और इनकी नमी सूखने तक इन्हें एक जाली से ढककर ही रखा रहने दें.
6
नमी के सूखते ही अनारदोनों को एक बोतल में भरकर रख लें.
7
तैयार है अनारदाना गोली.
#anardana#how to make anardana at home helps in digestion recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#aids in digestion#sweet and sour tablets