घर पर ऐसे बनाएं अनारदाना गोली, स्वाद में लगती है जबरदस्त

घर पर ऐसे बनाएं अनारदाना गोली, स्वाद में लगती है जबरदस्त

चटपटा अनारदाना पेट की दिक्कत को तो दूर करता ही है साथ ही यह माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है और इसे घर पर बनाना भी आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक छोटी कटोरी अनार के दाने, एक छोटा चम्मच काला नमक, दो बड़ा चम्मच चीनी बूरा, दो बड़ा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच सौंठ पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 सुझाव

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में अनार के दानों को हल्का गरम कर लें.
- अनार के गरम दानों को अच्छे से पीस लें.
- अब पिसे हुए दानों के साथ चीनी बूरा को छोड़कर बाकी की सभी सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार मिश्रण से अब छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और एक प्लेट में रखते जाएं.
- गोलियों पर चीनी बूरा बुरक दें और इनकी नमी सूखने तक इन्हें एक जाली से ढककर ही रखा रहने दें.
- नमी के सूखते ही अनारदोनों को एक बोतल में भरकर रख लें.
- तैयार है अनारदाना गोली.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाएं अनारदाना गोली, स्वाद में लगती है जबरदस्त एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे एक छोटी कटोरी अनार के दाने, एक छोटा चम्मच काला नमक, दो बड़ा चम्मच चीनी बूरा, दो बड़ा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच सौंठ पाउडर, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes