Full Version →

ऐसे बनाएं भरवां सब्जी का मसाला

कुकिंग टिप्‍स वेज,लंच,डिनर

भिंडी, परवल, करेला, हरा टमाटर और बैंगन को भरवां भी बनाया जाता है. लेकिन कई बार इसका भरवां मसाला बनाना न आने की वजह से कई घरों में इन्हें सिर्फ सब्जी के तौर पर ही बनाया जाता है. पकवानगली लाई है भरवां सब्जी का मसाला बनाने के रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
533 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में सौंफ, मेथी, कलौंजी को हल्का भून लें.
  2. 2
    अब इन तीनों को मिक्सी में डालकर पीसकर पाउडर बना लें.
  3. 3
    अब कद्दूकस किए हुए प्याज, लहसुन में धनिया पाउडर, अमचूर, सौंफ, मेथी, कलौंजी का पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. 4
    इस मसाले को भिंडी, परवल, करेला, हरा टमाटर और बैंगन की भरवां सब्जी बनाने में कर सकते हैं. ध्यान दें: इस सारे मसाले को आप चाहे तो कुछ दिन के लिए फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
  5. 5
    इस मसाले एक हफ्ते से ज्यादा न रखें. प्याज पड़ा होने के कारण यह जल्दी खराब हो जाता है.
#bharwa sabji masala #homemade sambhar masala #how to make pav bhaji masala #tips to make chaat masala
View Full Version