घर पर ऐसे बनाएं छेना...
छेना से बनी मिठाई अगर आपको बहुत पसंद है तो अब इंतजार किस बात का इसे घर पर बनाने का आसान तरीका यहां सीखें...
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 लीटर दूध (मलाई सहित)
- 1 बड़ा चम्मच सिरका/नींबू का रस, सूप छानने की छलनी, मलमल का कपड़ा/सूती मुलायम और महीन कपड़ा
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें. उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर दें और अब दूध में सिरका या नींबू का रस डालें.
-
2
अब दूध को अच्छी तरह चलाएं. कुछ देर के लिए आंच को तेज करें और फिर गैस बंद कर दें.
-
3
फटे हुए दूध को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
-
4
सूप की छलनी के ऊपर मलमल का कपड़ा लगाएं. छलनी को किसी भगोने के ऊपर रखें जिससे कि छेने का पानी बाहर ना गिरे.
-
5
अब छलनी के ऊपर फटा दूध डालें और बड़े चम्मच से दबा कर सारा पाली निकल दें. छेने को एक घंटे के लिए अलग रख दें.
-
6
छेना तैयार है. छेने को किसी भी मिठाई में इस्तेमाल करने के लिए उसे अच्छे से मसल कर चिकना कर लें.
-
7
ध्यान दें: छेने के बचे हुए पानी को फेंके नहीं बल्कि इससे रोटी या पराठे का आटा गूंद लें. रोटियों का स्वाद बढ़ जाएगा और ये ज्यादा मुलायम बनेंगी.
#How to make Chhena
#How to make Chhena at home
#chhena recipes