घर पर ऐसे बनाएं छेना...

घर पर ऐसे बनाएं छेना...

छेना से बनी मिठाई अगर आपको बहुत पसंद है तो अब इंतजार किस बात का इसे घर पर बनाने का आसान तरीका यहां सीखें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लीटर दूध (मलाई सहित)
  • 1 बड़ा चम्मच सिरका/नींबू का रस, सूप छानने की छलनी, मलमल का कपड़ा/सूती मुलायम और महीन कपड़ा

🍳 सुझाव

Time 1.5 से 2 घंटे
- सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें. उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर दें और अब दूध में सिरका या नींबू का रस डालें.
- अब दूध को अच्छी तरह चलाएं. कुछ देर के लिए आंच को तेज करें और फिर गैस बंद कर दें.
- फटे हुए दूध को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
- सूप की छलनी के ऊपर मलमल का कपड़ा लगाएं. छलनी को किसी भगोने के ऊपर रखें जिससे कि छेने का पानी बाहर ना गिरे.
- अब छलनी के ऊपर फटा दूध डालें और बड़े चम्मच से दबा कर सारा पाली निकल दें. छेने को एक घंटे के लिए अलग रख दें.
- छेना तैयार है. छेने को किसी भी मिठाई में इस्तेमाल करने के लिए उसे अच्छे से मसल कर चिकना कर लें.

ध्यान दें: छेने के बचे हुए पानी को फेंके नहीं बल्कि इससे रोटी या पराठे का आटा गूंद लें. रोटियों का स्वाद बढ़ जाएगा और ये ज्यादा मुलायम बनेंगी.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (121 ratings)
4.2 avg from 121 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाएं छेना... एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे 1 लीटर दूध (मलाई सहित) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes